कर्नाटक धर्मस्थल विवाद में नया मोड़… SIT को मिली 7 खोपड़ियां, एक साल पहले दफनाए जाने की आशंका

0
392

कर्नाटक के धर्मस्थल विवाद में एसआईटी को घटनास्थल से 7 खोपड़ियां मिली हैं जिनमें से ज्यादातर मध्यम आयु के पुरुषों की हैं और लगभग एक साल पुरानी हो सकती हैं। पुलिस और वन विभाग के सहयोग से एंटी नक्सल फोर्स के जवानों ने 12 एकड़ के वन क्षेत्र की तलाशी ली। शिकायतकर्ता सीएन चिनैया का बयान दर्ज किया गया।

कर्नाटक के धर्मस्थल विवाद में नया मोड़ सामने आया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी को घटनास्थल से 7 खोपड़ियां मिली हैं। इसमें से ज्यादातर मिडिल एज पुरुषों की थीं। बताया जा रहा है कि ये खोपड़ियां लगभग एक साल पुरानी हो सकती हैं।

एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, टीम को बुधवार को 5 और गुरुवार को दो खोपड़ियां मिलीं। फोरेंसिक जांच में इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है। माना ये भी जा रहा है कि ये आत्महत्या के मामले हो सकते हैं।

शिकायतकर्ता का बयान दर्ज

पुलिस और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के सहयोग से एंटी नक्सल फोर्स के जवानों ने करीब 12 एकड़ के वन क्षेत्र की गहन तलाशी ली। मामले में शिकायतकर्ता सीएन चिनैया को गुरुवार को बयान दर्ज करने के लिए बेल्लथंगड़ी कोर्ट में लाया गया था। 23 सितंबर को उसे सुनवाई के लिए फिर से कोर्ट में पेश होना है।

बता दें कि सीएन चिनैया को झूठी गवाही के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। कर्नाटक हाईकोर्ट ने गुरुवार को याचिकाकर्ताओं से धर्मस्थल में कथित रूप से दफ़नाए गए शवों के बारे में कोई भी स्वतंत्र जानकारी रिकॉर्ड पर रखने को कहा। 26 सितंबर तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी गई है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here