गोरखपुर। सहजनवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सहजनवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ल रहे। उन्होंने मरीजों में फल वितरण किया तथा गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराए।
प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रत्येक नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में 65 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कराया गया है। पिछली सरकारों की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारते हुए मात्र आठ वर्षों में पूरे प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने अपनी निधि से लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च कर गंभीर बीमारियों से पीड़ित गरीब मरीजों का उपचार कराया है। यह सेवा-भाव का अनुपम उदाहरण है।
कार्यक्रम में एडिशनल सीएमओ डॉ. एन.एल. कुशवाहा, अधीक्षक डॉ. व्यास कुशवाहा, पिछड़ा आयोग सदस्य डॉ. आर.डी. सिंह, मनोज सिंह, नागेंद्र सिंह, राम उजागिर शुक्ल, मदन मुरारी गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।