Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiहैदरगढ़ सीएचसी अधीक्षक के तबादले पर स्वास्थ्य कर्मियों का हंगामा, सीएमओ कार्यालय...

हैदरगढ़ सीएचसी अधीक्षक के तबादले पर स्वास्थ्य कर्मियों का हंगामा, सीएमओ कार्यालय घेराव

बाराबंकी। जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सौरभ शुक्ला के तबादले के आदेश के विरोध में फार्मासिस्ट, सीएचओ, एएनएम, वार्ड बॉय, आशा बहुएं और अन्य स्वास्थ्य कर्मी पहले सीएचसी हैदरगढ़ पर इकट्ठा हुए, इसके बाद ज़बरदस्त नारेबाजी करते हुए बाराबंकी सीएमओ कार्यालय पहुंच गए।

सीएमओ दफ्तर के सामने धरना देते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानांतरण रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ माह पूर्व अधीक्षक डॉ. शुक्ला ने आउटसोर्स पर तैनात एक नेता के पुत्र को हटाया था, जिसके बाद से ही राजनीतिक दबाव बनाकर उनके तबादले की साज़िश की जा रही है।

हंगामे के बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि डॉ. सौरभ शुक्ला पहले ही पारिवारिक कारणों से प्रभारी अधीक्षक का पद छोड़ने की इच्छा जताते हुए पत्र दे चुके हैं। अभी तबादले को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और जल्द ही इस पर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।फिलहाल कर्मचारियों का विरोध जारी है और स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular