गोरखपुर । सहजनवा गीडा थाना क्षेत्र के एक गाँव की 15 वर्षीय किशोरी गाँव के प्रेमी संग नकदी और गहने लेकर फरार हो गयी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला 12 अगस्त को शाम 4 बजे के करीब बाजार गयी थी। किशोरी घर पर थी।
उसी दौरान किशोरी मौका पाकर घर मे रखा नकद 5 हजार रुपया और गहने लेकर गाँव के प्रेमी संग फरार हो गयी। किशोरी की माँ ने खोजबीन किया लेकिन पता नही चला।
पुलिस ने किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक केशभान साहनी पुत्र मूलचन्द साहनी निवासी वार्ड 12 गहासाड के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।