Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeभारतीय किसान संघ ने 9 सूत्रीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र बी...

भारतीय किसान संघ ने 9 सूत्रीय मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र बी ङी ओ को सौंपा

उरई(जालौन) भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश ने अपनी मांगों को लेकर 9 सूत्रीय एक मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपते हुए बताया की माय अक्टूबर में रवि फसलों की बुवाई शुरू होनी है जिसमें खाद बीज पानी बिजली कीटनाशक आदि किसानों को कोई समस्या ना आए जिसके लिए सभी विकासखंडों पर भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश की आवाहन पर विकासखंड मुख्यालय पर विकासखंड समिति द्वारा धरना देना सुनिश्चित हुआ है और माननीय मुख्यमंत्री कृषि मंत्री जिलाधिकारी को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से निम्न समस्याओं का ज्ञापन दिया जा रहा है जिसमें प्राइवेट दुकानों पर डी ए पी ₹1500 से 1600 व यूरिया ₹300 से लेकर 340 रूपयों में खुले आम बिक्री की जा रही है क्योंकि सहकारी संस्थान समय से आपूर्ति एवं वितरण नहीं कर पा रहे हैं और कर्मचारी व अधिकारी अपने मनमानी ढंग से किसने की अंधे की कर आवश्यकता के अनुसार कार्य नहीं कर रहे हैं वहीं शासन से 10 घंटे बिजली देने के आदेश को निरस्त कर 24 घंटे बिजली दी जाए और वोल्टेज समस्या को दूर किया जाए वही खेतों पर जाने के लिए जो चकरोड और गूल नष्ट हो गई हैं

उन्हें सक्षम अधिकारी द्वारा मनरेगा ग्राम निधि सांसद निधि आदि से नापतोल करवा कर निर्माण करवाया जाए और गन्ना मिल की स्थापना माधौगढ़ क्षेत्र में की जाए वही किसानों को उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम एन एस सी आदि संस्थाओं से गुणवत्ता विहीन बीज हैं जनपद में बीज कृषि विभाग द्वारा जनपद के हिसाब से न मंगा कर अपने हिसाब से भेज दिए जाते हैं तथा कीमत भी उचित नहीं दी जा रही है वहीं अतिवृष्टि के कारण खरीफ फसल नष्ट हो गई है जिसका बीमा के लिए और क्षतिपूर्ति दिलाई जाए और चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में संबंधित अधिकारी द्वारा नियम विरोध बीज वितरण किया जा रहा है उसकी जांच कर कर दोषियों को दंडित किया जाए और कृषि यंत्रों के लिए किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे लेकिन जमा धन वापस भी नहीं हुआ और ना ही कृषि यंत्र मिले वह धन वापस किया जाए वहीं निजी ट्यूब बेलों पर सोलर में दी जा रही सब्सिडी के लिए विद्युत कनेक्शन की अनिवार्यता समाप्त की जाए जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके इस दौरान अरविंद यादव पंकज पटेल कृष्ण कुमार सिंह लक्ष्मी नारायण सहित तमाम भारती किसान संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular