गौतम बुद्ध की जन्मस्थली पिपरहवा को नगर पंचायत बनाने हेतु प्रस्ताव बनाकर करें प्रेषित: सांसद
सिद्धार्थनगर। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण द्वारा आयोजित जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बुधवार को लोहिया कलाभवन में सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक इटवा/मा0 नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
अतिथियों के स्वागत क्रम के पश्चात बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा विगत 7 मार्च को आयोजित हुई बैठक के कार्यवाही समीक्षा की गयी। सांसद ने दिशा की बैठक में भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विभागध्यक्ष को बुलाने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड द्वारा अवगत कराया गया कि गत बैठक में सैनुआ बांध पर 800 मीटर खड़जा लगाने हेतु कहा गया था जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त मनरेगा को भेजा गया।
सांसद डुमरियागंज ने निर्देश दिया कि बन्धों पर जो भी कार्य होना है उसको समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये। अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड ने बताया कि भोजपुर शाहपुर बांध पर कार्य कराया जा रहा है। सांसद ने बाणगंगा पर बांणगंगा रिव फ्रन्ट बनाने हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग द्वारा नये मजरों/टोलो में विद्युतीकरण कराने हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजे।
अधीक्षण अभियन्ता विद्युत द्वारा बताया गया कि सर्वे कराया जा रहा है उसके पश्चात प्रस्ताव भेजा जायेगा। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के जर्जर तारों को बदलने एवं ट्रान्सफार्मर का उच्चीकरण करने हेतु स्वीकृति प्रदान हो गया है। जो भी सड़क/ अन्य परियोजना स्वीकृत होती है उसका शिलान्यास/उद्घाटन जनप्रतिनिधि से कराये। नगर पालिका बांसी में काशीराम आवास का आवंटन कराने हेतु निर्देश दिया। सांसद ने गौतम बुद्ध की जन्मस्थली पिपरहवा को गौतमबुद्ध नगर पंचायत बनाने हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि सांसद आदर्श गांव की समीक्षा बैठक करें।
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में जिन परियोजनाओं का कार्य चल रहा है उनको निर्धारित समय सीमा के अन्दर व गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधिगण का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, पी.डी. नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, अधिअभि लोनिवि (प्राख0), विद्युत वितरण खण्ड सिद्धार्थनगर तथा जनप्रतिनिधिगण, निगरानी समिति के सदस्यगण एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





