Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurहमीरपुर में 6 अपराधियों पर जिलाबदर की कार्रवाई

हमीरपुर में 6 अपराधियों पर जिलाबदर की कार्रवाई

हमीरपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्यवाही के तहत पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) ने जनपद के छह अपराधियों को छह माह के लिए हमीरपुर की सीमा से निष्कासित (जिलाबदर) करने का आदेश पारित किया है।

आदेशानुसार, जिलाबदर की अवधि में कोई भी अभियुक्त हमीरपुर जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। साथ ही वह अपने साथ किसी प्रकार का शस्त्र या अवैध असलहा लेकर नहीं चलेगा। जिलाबदर अपराधियों को जिस जनपद में निवास करना होगा, उसकी सूचना संबंधित न्यायालय और स्थानीय पुलिस को देनी होगी।

जिलाबदर किए गए अपराधियों की सूची इस प्रकार है –

1. अजय प्रताप सिंह पुत्र तुलसीराम, निवासी ग्राम परसी का डेरा थाना कुरारा – 19.08.2025 से 6 माह।

2. छोटू सिंह पुत्र भोजा सिंह, निवासी ग्राम जखेला थाना कुरारा – 29.08.2025 से 6 माह।

3. जावेद उर्फ जगलर पुत्र शाकिर, निवासी मोहल्ला कालपी चौराहा गौरा देवी थाना कोतवाली नगर – 22.08.2025 से 6 माह।

4. ह्रदेश कुमार राजपूत उर्फ नगड़िया पुत्र खलक सिंह, निवासी ग्राम चंदवारी डांडा थाना कोतवाली नगर – 25.08.2025 से 6 माह।

5. आकाश पुत्र महेंद्र लोधी, निवासी ग्राम नौरंगा थाना मझगवां – 27.08.2025 से 6 माह।

6. कल्लू उर्फ कालीचरन पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम टोलारावत थाना मझगवां – 28.08.2025 से 6 माह।

पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular