HomeMarqueeवालीबाल प्रतियोगिता में मधुबेनिया को पराजित कर देवरा चौधरी ने जीत की...

वालीबाल प्रतियोगिता में मधुबेनिया को पराजित कर देवरा चौधरी ने जीत की दर्ज

सिद्धार्थनगर। ब्लॉक स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में सम्पन्न हुआ, जिसका शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

ब्लॉक स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में मेजबान पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी के अलावा पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय मधुबेनिया, कंपोजिट विद्यालय काशीपुर और सूर्यकुडिया के बच्चों ने भाग लिया। पहला मुकाबला मधुबेनिया और सूर्यकुडिया के मध्य खेला गया, जिसमें मधुबेनिया ने पहले चक्र में 14 अंक से जीत हासिल कर फाइनल में अपना स्थान बना लिया। वहीं दूसरा मुकाबला काशीपुर और देवरा चौधरी के मध्य हुआ, जिसमें देवरा चौधरी ने काशीपुर को हराकर फाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

फाइनल मैच का कड़ा मुकाबला देवरा चौधरी और मधुबेनिया के बीच हुआ, पहले चक्र में देवरा चौधरी ने मधुबेनिया को 18 अंक से पराजित किया वही दूसरे चक्र में माधुबेनिया ने देवरा चौधरी को 16 अंक से पराजित किया। बेहद कड़े और अन्तिम मुकाबले में देवरा चौधरी ने मधुबेनिया से 2 अंक की बढ़त हासिल कर जीत अपने नाम दर्ज कर लिया।

कार्यक्रम के अंत में जिला व्यायाम शिक्षिका श्रीमती सीमा द्विवेदी ने बच्चों को मेडल और ट्राफी देकर उनकी हौसला अफजाई की।

कार्यक्रम का सफल आयोजन मेजबान पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी के प्रधानाध्यापक एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक साधू शरण चौहान ने किया।

उक्त अवसर पर प्रधानाध्यापक सेराज अहमद, फूल चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, अभिषेक यादव, विजय चौधरी, नगमा बानो, नीलम देवी, मोहम्मद काशिफ, नागेश्वर प्रसाद, निर्मला, सरस्वती आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular