69वीं जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
गोरखपुर । सहजनवा तहसील के मुरारी इंटर कॉलेज में विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 69वीं जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
अंतिम अंकों के आधार पर सहजनवा जूडो प्रतियोगिता में 19 गोल्ड के साथ प्रथम स्थान पर रहा, जबकि महानगर क्षेत्र ने 14 गोल्ड के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य मेजर साकेत जी ने किया।
इस अवसर पर सहजनवा क्षेत्र की सभी शारीरिक शिक्षकों का विशेष योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान मंडलीय सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, जिला सचिव संतोष सिंह, अमरूद्दीन अंसारी, आलोक श्रीवास्तव, शक्ति प्रकाश पाण्डेय, रामहरी यादव, अच्छेलाल, शशिप्रभा, प्रीतिपाल, हृदयेश रावत, जयप्रकाश, मनोज सिंह, शैलेन्द्र प्रताप, शम्भुनाथ, जयबिन्द और विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।





