सुलतानपुर।जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी एवं शहीद स्मारक सेवा समिति के अध्यक्ष करतार केशव यादव को उनकी चार दशक से अधिक समय की निःस्वार्थ समाजसेवा और जनकल्याणकारी योगदान को देखते हुए पद्मश्री पुरस्कार के लिए ज द यू के प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ वरिष्ठ समाजसेवी ओम प्रकाश उपाध्याय के निवेदन पर अध्यक्ष नगर पालिका प्रवीन कुमार अग्रवाल ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर नामित किए जाने की मांग की है।
प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में अध्यक्ष नगर पालिका ने कहा हे कि उत्तर प्रदेश रत्न से विभूषित और लगभग दो सौ पुरस्कारों से अलंकृत श्री यादव ने अपने कुशल नेतृत्व में अब तक हज़ारों यूनिट रक्तदान कराया है। लावारिस व बेघर रोगियों की सेवा, अस्पतालों में असहाय मरीजों की देखभाल, मरहम-पट्टी और सफाई तक का कार्य उनके प्रयासों से किया गया है। शास्त्री नगर स्थित “सहयोग कुज अस्पताल” में वरिष्ठ चिकित्सक निःशुल्क मरीजों का इलाज करते हैं, जो उनकी समर्पण भावना से प्रेरित हैं।





