Friday, August 29, 2025
spot_img
HomeLucknowये है हमारा यूपी! देश के रोजगार में उत्तर प्रदेश की भागीदारी...

ये है हमारा यूपी! देश के रोजगार में उत्तर प्रदेश की भागीदारी आठ प्रतिशत, एएसआई की रिपोर्ट में मिला ये स्थान

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार रोजगार और फैक्ट्री इकाइयों में यूपी शीर्ष पांच राज्यों में है। रोजगार में 5.92% की वृद्धि हुई और पिछले दशक में 57 लाख से अधिक नौकरियां दी गईं। देश के रोजगार में उत्तर प्रदेश की भागीदारी आठ प्रतिशत है। फैक्ट्रियों की संख्या में यूपी चौथे स्थान पर है जिसका हिस्सा 8.51% है।

लखनऊ। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। वार्षिक औद्योगिक सर्वेक्षण (एएसआई) 2023-24 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार रोजगार व फैक्ट्री इकाइयों दोनों में उत्तर प्रदेश शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों का सार्थक परिणाम सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार 2023-24 में रोजगार में 5.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले दशक (2014-15 से 2023-24) में इस क्षेत्र में 57 लाख से अधिक नौकरियां दीं।

रोजगार के मामले में प्रदेश तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र व कर्नाटक के साथ शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हुआ है। पूरे देश में रोजगार के मामले में उत्तर प्रदेश की भागीदारी आठ प्रतिशत रही है।

प्रदेश ने बीते आठ वर्षों में जिस तेजी से औद्योगिक विकास को रफ्तार दी है, उससे लाखों रोजगार सृजित हुए। कुल फैक्ट्रियों की संख्या में भी उत्तर प्रदेश का हिस्सा 8.51 प्रतिशत है और देश में चौथे स्थान पर है।

तमिलनाडु (15.43 प्रतिशत), गुजरात (12.81 प्रतिशत) व महाराष्ट्र (10.20 प्रतिशत) के बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है। राज्य सरकार की नीतियों के अनुरूप पारंपरिक औद्योगिक क्षेत्रों के साथ नए औद्योगिक क्षेत्रों का भी सृजन हुआ है, जिसने उद्यमियों को अपनी फैक्ट्री लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

रिपोर्ट के अनुसार, सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में 2023-24 में 11.89 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। इसमें प्रदेश की भागीदारी सात प्रतिशत रही है। औद्योगिक उत्पादन में 5.80 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई।

शीर्ष पांच उद्योगों में बेसिक मेटल, मोटर वाहन, केमिकल व केमिकल प्रोडक्ट्स, फूड प्रोडक्ट्स व फार्मास्यूटिकल्स शामिल हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश की अहम भागीदारी रही। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल व फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश ने राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों की सूची में शामिल किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular