गोरखपुर। शनिवार को थाना समाधान दिवस पर हरपुर बुदहट थाने पर समाधन दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी ने किया। इस दौरान 4 मामले आये थे। जो राजस्व से सम्बन्धित थे। 2 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
सहजनवा थाने पर थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार राकेश कन्नौजिया ने किया इस दौरान 14 मामले आये थे। जिसमे 12 राजस्व 2 पुलिस के थे। एक मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
गीडा थाने मे समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने किया। यहाँ 11 मामले आये थे। जिसमे 9 मामले राजस्व 2 मामले पुलिस के थे। 1 मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
राजस्व सम्बन्धित मामले के निस्तारण के लिए राजस्व टीम गठित किया गया है। जबकि पुलिस के मामले की जाँच कर कारवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इस दौरान थानेदार महेश कुमार चौबे, थानेदार मदन मोहन मिश्र, थानेदार अश्वनी कुमार पांडेय सहित अनेक राजस्व कर्मी मौजूद थे।