मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता में इटावा की बालिकाओं का दबदबा

0
524

इटावा। माध्यमिक शिक्षा विभाग तत्वावधान में आयोजित मण्डलीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को इको पार्क कार्यालय माती कानपुर देहात में मुख्य अतिथि ब्रज भूषण चौधरी जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर देहात ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम मनोज कुमार द्विवेदी संयुक्त शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसमें इटावा के बालिकाओं ने अपना परचम लहराया बेसिक शिक्षा परिषद से अंडर 14 बालिका वर्ग में दीपिका कम्पोजिट विद्यालय बलैयापुर जसवन्तनगर ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

वही 42 किलोग्राम भार वर्ग में इसी विद्यालय की सुहाना ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 46 किलोग्राम भारवर्ग में अर्पिता कम्पोजिट विद्यालय जैनपुर नागर जसवन्तनगर इटावा ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 बालिका वर्ग 57 किलोग्राम भारवर्ग में लवली कल्पनानंद बालिका इंटर कॉलेज शाहजहांपुर जसवन्तनगर ने स्वर्ण पदक जीता।

बालक वर्ग अंडर 17 में 55 किलोग्राम भारवर्ग में आदर्श जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा ने स्वर्ण जीता।अंडर 19 वर्ग में आयुष इस्लामिया इंटर कॉलेज इटावा ने स्वर्ण जीता। 92 किलोग्राम भारवर्ग में अनुज शर्मा इस्लामिया इंटर कॉलेज इटावा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

कील कोच की भूमिका राजेश जादौन ब्लाक व्यायाम शिक्षक जसवन्तनगर राजीव यादव शेखर यादव जिला पंचायत इंटर कॉलेज हैवरा जय प्रकाश श्री जोधा सिंह इंटर कॉलेज हरकुपुर जसवन्तनगर ने निभाई।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here