इटावा। आर्य समाज पुराना शहर के तत्वावधान में त्रिदिवसीय चतुर्वेद शतकम महायज्ञ और वेद सम्मेलन का भव्य आयोजन आगामी 22,23,एवं 24 अगस्त 2025 को होने जा रहा है जिसमे वेद मर्मज्ञ विद्वानों द्वारा यज्ञ,प्रवचन,भजनोपदेश एवं चारों वेदों के ज्ञान सत्रो का आयोजन किया जाएगा।जिसमे आगरा के वैदिक प्रवक्ता नरेंद्र अग्निहोत्री, आचार्य ऋषिराज शास्त्री,कु.प्रज्ञा एवं छमा पुरवार आमंत्रित है।
22 अगस्त को दोपहर 12:30 से राजकीय पंचायतराज महिला महाविद्यालय इटावा में उद्बोधन होगा,23 अगस्त को प्रातः8 बजे से ध्वजा रोहण वैदिक राष्ट्रगान,8:15 से ऋग्वेद शतकम यज्ञ,प्रसाद,10:15 से ऋग्वेदा मृत व भजन,12:15 से 1:15 तक महिला सम्मेलन शाम 4:00 बजे से यजुर्वेद शतकम यज्ञ,प्रसाद,शाम 6 बजे से 8 बजे तक यजुर्वेदामृत व भजन।
24 अगस्त को प्रातः 8 बजे सामवेद शतकम यज्ञ,यज्ञोपवीत संस्कार,10 बजे से 12 बजे तक सामवेदामृत व भजन, दोपहर 12 बजे से 1:30 तक संयुक्त जनपदीय आर्य सम्मेलन शाम 6 बजे से 8 बजे तक अथर्वेदामृत व भजन, रात्रि 8 बजे राष्ट्रगान व समापन।उक्त जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।वार्ता में रामचन्द्र कश्यप(प्रधान),हरिशंकर पोरवाल(मंत्री),डा.ऋतुबोध गुप्ता( सहसंयोजक),डा.ज्ञान चन्द्र सक्सेना( संयोजक),ललित सक्सेना(मीडिया प्रभारी),अशोक वर्मा,ज्ञानेश गुप्ता,पवन पोरवाल आदि उपस्थित रहे।





