अब संविधान के नाम पर झूठी राजनीति नहीं कर पाएगी भाजपा, कांग्रेस -सुरेश कमल
मिशन-2027 की तैयारी में बसपा का गांव चलो अभियान जारी है। बसपा के सभी पदाधिकारी और जोन इंचार्ज प्रतिदिन गांवों में बैठकें करने के बाद शाम छः बजे जिला अध्यक्ष को संगठन की काम की रिपोर्ट कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने तिलोई और गौरीगंज विधानसभा का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जनसंपर्क किया। शनिवार को अयोध्या और देवीपाटन मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी और पूर्व एम एल सी भीमराव अम्बेडकर का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
जोन इंचार्ज कमलेश कुमार ने कोरारी गिरधर शाह सेक्टर के भगवानपुर गांव में बैठक की।
राजीव कुमार, सूरज, रामचंद्र, सीमा गौतम ,पवन कुमार, रेखा आदि मौजूद रहे।
गौरीगंज संवाद के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी ने नेवादा किशुन गढ़ में बैठक कर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया। सेक्टर अध्यक्ष राजकरन, सेक्टर सचिव ललित आदि मौजूद रहे।
धर्मराज कोरी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के रास्ते में रोड़े अटकाने के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से फंडिंग करके खड़े किए गये राजनीतिक दलों की असलियत जनता के सामने आ गई है। संविधान के नाम पर झूठी राजनीति अब नहीं चलने वाली।
विधान सभा सचिव राम केवल सरोज ने सारीपुर में बैठक कर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।
संग्रामपुर संवाद के अनुसार जोन शमशेर बौद्ध ने भावलपुर और ठेंगहा में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।
जायस संवाद के अनुसार सेक्टर और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन में जिला अध्यक्ष सुरेश कमल के साथ सत्येन्द्र कुमार सोनकर,राम हौसिला सोनकर, शकील अहमद, राहुल जाटव, बाबू लाल गौतम,राम चन्द्र गौतम,हुबलाल बौद्ध, दीपक सोनकर आदि मौजूद रहे।





