Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमां तिलेसरा देवी पीजी कालेज में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता...

मां तिलेसरा देवी पीजी कालेज में धूमधाम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कालेज परिसर को देशभक्ति के नारों से सजाया गया

अम्बेडकरनगर 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माँ तिलेसरा देवी पीजी कॉलेज, भसड़ा टांडा, अंबेडकरनगर में तिरंगे की शान और देशभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। सुबह-सुबह कॉलेज परिसर को तिरंगे झंडों, फूलों और देशभक्ति के नारों से सजा दिया गया। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संरक्षक राम पूजन प्रजापति एवं प्राचार्य डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर किया। तिरंगे के फहराते ही वातावरण में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों की गूंज फैल गई।

झंडारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ, जिसके बाद महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में जयकारे लगाए गए। इस दौरान राम पूजन प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा कि “आज का दिन हमें उन वीरों के बलिदान को याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई।

हमें इस स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।” प्राचार्य डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। शिक्षा, अनुशासन और देशभक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर हम एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।” कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। “ऐ वतन तेरे लिए” और “कर चले हम फिदा” जैसे गीतों पर छात्रों के प्रदर्शन ने उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया। अंत में स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को नमन करते हुए सभी ने देश की अखंडता, एकता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी कुमार ने किया और आभार व्यक्त सुशील मौर्य ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular