HomeMarqueeकलेक्ट्रेट में हनुमान प्रतिमा पर बवाल, भीम आर्मी ने घेरा सिटी मजिस्ट्रेट...

कलेक्ट्रेट में हनुमान प्रतिमा पर बवाल, भीम आर्मी ने घेरा सिटी मजिस्ट्रेट दफ्तर, जमकर की नारेबाजी

बरेली। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के कार्यालय में हनुमान जी की प्रतिमा लगी देखकर भीम आर्मी के पदाधिकारी भड़क गए। उनका कहना था कि यहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमा होनी चाहिए, न कि किसी धार्मिक प्रतिमा की स्थापना।

विरोध जताने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कथित तौर पर कहा कि मेरी जिसमें आस्था है, मैं उसी की प्रतिमा लगाऊंगा।” इस बयान के बाद माहौल गरमा गया और भीम आर्मी पदाधिकारियों ने कार्यालय के भीतर ही जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।

हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ प्रथम आशुतोष शिवम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के 18 अगस्त को बरेली दौरे के लिए अनुमति लेने पदाधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे थे, तभी यह विवाद खड़ा हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular