डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। बच्चों और टीचर को बारिश और धूप में स्कूल आने जाने में खासी परेशानियो का सामना करना पड़ता था इसी को ध्यान में रखते हुए अल इल्म स्टडी सेंटर हल्लौर के कुछ समाज सेविवो ने पहल करते हुए अल इल्म स्टडी सेंटर हल्लौर के अल इल्म स्टडी सेंटर के 60 बच्चों और सात अध्यापक को छाता वितरीत किया गया। इस मौके पर आयत हुसैन व राहिब रिज़वी ने कहा कि हल्लौर के कुछ समाज सेविवो की मदद से बच्चों व अध्यापकों को छाता का वितरण संभव हो सका।
उन्होंने बताया कि बारिश और धूप से बचाव के लिए सभी 60 बच्चों व 7 टीचर को एक एक छाता वितरित किया गया। जिससे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने और शिक्षकों को पढ़ाने के लिए बारिश का बहाना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसे नेक काम में समाज सेवकों को आगे आकर बच्चों की शिक्षा के प्रति अपनी तरफ से कुछ न कुछ उपहार देते रहना चाहिए जिससे बच्चों में शिक्षा ग्रहण करने की ललक बरक़रार रहे और हल्लौर के गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित न रहने पाए। इस मौके पर हसन जमाल, मेहदी हसन बबलू, मोहम्मद हैदर सहित तमाम बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।





