Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस द्वारा अवैध रूप से बन्दी बनाने के वांछित अभियुक्त को किया...

पुलिस द्वारा अवैध रूप से बन्दी बनाने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-252/25, धारा 191(2),127(2),308(5),351(3),115(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रजत सिंह पुत्र मनहरण सिंह नि0 विशुनपुर बैरिया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को अन्दूपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

दिनांक 03.06.2025 को थाना कोतवाली देहात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 02.06.2025 को अभियुक्तगण 1. शिवकुमार चौबे 2. खुशीराम वर्मा व 3. नीरज सिंह उर्फ नील ठाकुर द्वारा पैसों के लेनदेन को लेकर मुकेश पुत्र लोद्धर नि० ग्राम टिकरिया थाना को० देहात जनपद गोण्डा को जनपद वाराणसी से अपहरण कर गोण्डा लाकर एक होटल में बंधक बनाकर मारा पीटा गया और 07 लाख रुपए फिरौती की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है।

सूचना पर थाना को०देहात पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तत्परता से कार्यवाही करते हुए उक्त घटना में प्रयुक्त वाहन स्कॉर्पियो को बरामद कर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आज दिनांक 13.08.2025 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त रजत सिंह पुत्र मनहरण सिंह नि0 विशुनपुर बैरिया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को अन्दूपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular