Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में हुई आंगनबाड़ी केन्द्रों के चिन्हांकन के सम्बध में...

डीएम की अध्यक्षता में हुई आंगनबाड़ी केन्द्रों के चिन्हांकन के सम्बध में बैठक

सम्भव अभियान अंतर्गत चिन्हित किये जायेंगे सौ सर्वाधिक स्टंटिग बच्चों वाले सौ आंगनबाड़ी केन्द्र

सिद्धार्थनगर। सम्भव अभियान 5.0 के अन्तर्गत 100 सर्वाधिक स्टंटिग बच्चों वाले 100 आंगनबाड़ी केन्द्रों के चिन्हांकन के सम्बध में जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने निर्देश दिया सीडीपीओ बच्चों की सूची व्हाटसएप ग्रुप के माध्यम से नोडल अधिकारी को उपलब्ध करा दे। सभी नोडल अधिकारी आंगनबाड़ी केन्द्रों का विन्दुवार निरीक्षण करे। नोडल अधिकारी के साथ सीडीपीओ अथवा सुपरवाइजर अवश्य जायें।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम/मैम रजिस्टर से अभिभावको से वार्ता कर बीएचएनडी दिवस में बच्चों को लाकर उनका वजन, नाप करायेगे तथा उन्हें आवश्यक दवाये दी जायेगी। नोडल अधिकारी निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराये। एएनसी पंजीकरण/चेकअप 75 प्रतिशत होना चाहिए।

धात्री महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण करायेगे। बच्चों की संख्या का आंगनबाड़ी केन्द्र से मिलान कराये। सैम/मैम बच्चों का डाटा पोषण ट्रैकर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा फीड कराया जाये तथा गर्भवती महिलाओं का फीडिंग ई कवच पोर्टल पर करायें।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, समस्त नोडल अधिकारी, समस्त सीडीपीओ, एमओआईसी, खण्ड विकास अधिकारी, अधि0 अधि0 नगर पालिका/नगर पंचायत व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular