मानवता के कल्याण के लिए संत कबीर साहेब के उपदेशों पर चलना जरूरी -अशोक कुमार कोरी
पुस्तकों के बल पर दुनिया के सबसे बड़े विद्वान बने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर -सुरेश कमल
पूरे धौकल-खालिसपुर में रविवार को पुस्तकालय आंदोलन की दिशा में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता और संत कबीर की शिक्षाओं के प्रखर प्रचारक भारती राम नाथ कोरी,एअर क्राफ्ट मैकेनिक की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान समारोह के साथ संत कबीर लोकसत्ता पुस्तकालय की आधारशिला रखी गई।
सलोन के विधायक अशोक कुमार कोरी ने पुस्तकालय का शिलान्यास किया।यह पुस्तकालय संत कबीर वीवर्स ट्रस्ट की ओर से संचालित किया जाएगा। विधायक अशोक कुमार कोरी ने पुस्तकालय के लिए स्वयं सहयोग करने के साथ लोगों से पुस्तकालय के लिए पुस्तकें दान देने की अपील की। अशोक कुमार कोरी ने पुस्तकालय की स्थापना पर आर्थिक सहयोग के साथ पुस्तकों का अधिक से अधिक सहयोग देने को कहा और समाज में सभी वर्गों को जोड़कर पुस्तकालय भव्य निर्माण कराकर कमजोर बच्चों साहित्यिक एवं आर्थिक सहयोग करके शिक्षा का विकास करे जिससे समाज एवं देश का विकास हो सके आए हुए सभी अतिथियों से कहा कि हम सब लोग संत कबीर साहब के उपदेशों पर चलकर समाज के साथ अपना भला कर सकेंगे ।
बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी मोबाइल की तरफ अधिक आकर्षित है और पुस्तकों से दूर हो रही है। पढ़ने, पढ़ाने की संस्कृति नष्ट हो रही है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर किताबों के बल पर ही महान विद्वान बने। किताबों में ज्ञान के भंडार के साथ सारा संसार छिपा हुआ है। पुस्तकें से हमें ज्ञान और संस्कार दोनों मिलता है।
एडवोकेट नीलम कोरी भाजपा जिला मंत्री अमेठी, अनूप कोरी, बसपा जिला अध्यक्ष अमेठी एडवोकेट सुरेश कमल, हरकेश कोरी, प्रधान सतनाम कोरी, डॉक्टर शिव बहादुर कोरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल यादव ,पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, अमर सिंह, एडवोकेट विनोद कोरी ,डॉ महेंद्र भारती , मोनू कोरी, शिवम गौतम ,सुशील कोरी, विनय कोरी, आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया । समारोह का संचालन डॉक्टर देवेंद्र भारती ने किया। इस अवसर पर राकेश कुमार मौर्या, प्रेम पाल,राजेन्द्र पाल,राम प्रसाद पासी, दु:खी कोरी, राम पाल कोरी ,पूनम भारती, आरधना कोरी ,अर्चना कोरी, नीलम ,अखिलेश शिक्षक, शैलेश कुमार शिक्षक,चंद्र कांत गर्ग आदि मौजूद रहे ।