Tuesday, August 5, 2025
spot_img
HomeLucknow‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिये घर-घर पैठ बढ़ाएगी भाजपा, युवाओं को...

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिये घर-घर पैठ बढ़ाएगी भाजपा, युवाओं को आकर्षित करने के लिए डिजिटल भागीदारी भी बढ़ाई जाएगी

भाजपा हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से 2027 के विधानसभा चुनाव और आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनज़र घर-घर तक अपनी पैठ बढ़ाएगी। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रवाद के एजेंडे को बढ़ावा देना और देशभक्ति की भावना का संचार करना है। भाजपा मंडल स्तर पर शहीदों के परिवारों का सम्मान करेगी स्वच्छता अभियान चलाएगी और तिरंगा यात्राएं आयोजित करेगी।

लखनऊ। प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा इस बार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिये घर-घर पैठ बढ़ाएगी। इस अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रवाद के अपने एजेंडे को धार देने के साथ ही देशभक्ति की भावना घर-घर तक पहुंचाएगी। पार्टी ने अभियान को जनभागीदारी, रोजगार, स्वच्छता और इतिहास से जुड़ने का सशक्त माध्यम बनाया है। संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश में भाजपा के 1918 मंडल हैं। हर मंडल में 25 से 30 बूथ हैं।

भाजपा हर मंडल में युद्ध वीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के घर जाएगी और उनके स्वजन को सम्मानित कर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बनाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को इस बार यह अभियान और व्यापक स्तर पर चलाने के लिए कहा गया है।

स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों व स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों व आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के साथ ही महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका होगी। इस बात का विशेष ख्याल रखा जा रहा है कि इस आयोजन में आमजन की अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जाए। भाजपा सरकार इस अभियान के जरिये रंगोली, मेले, तिरंगा राखी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने जा रही है। प्रदेश में 4.60 करोड़ झंडे घरों व प्रतिष्ठानों पर फहराये जाएंगे।

झंडे तैयार करने का काम स्वयं सहायता समूहों व एमएसएमई को दिया गया है। पिछले वर्ष प्रदेश में 4.50 करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य रखा गया था। युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए डिजिटल भागीदारी भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सेल्फी, रील, क्विज व आनलाइन स्टोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular