Thursday, August 28, 2025
spot_img
HomeMarqueeआल्हा ऊदल को यादव जाति का बताने से क्षत्रियों ने किया प्रदर्शन

आल्हा ऊदल को यादव जाति का बताने से क्षत्रियों ने किया प्रदर्शन

कोतवाली में तहरीर देकर यूट्यूबर के खिलाफ रिपोेर्ट दर्ज कराने की उठाई मांग

महोबा। यूट्यूब पर प्रसारित एक गीत ने जातीय विवाद खड़ा कर दिया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता संगठन ने इस गीत पर आपत्ति जताते हुए संगठन ने यूट्यूबर शोभा यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, और कोतवाली महोबा में शुक्रवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर शोभा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

संगठन का आरोप है कि वीडियो में वीर आल्हा उदल को यादव जाति से जोड़कर भ्रामक जानकारी दी गई है। साथ ही वीडियो में हथियारों का अनुचित प्रदर्शन और डर फैलाने वाले दृश्य दिखाए गए हैं। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। संगठन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार ने कहा कि आल्हा उदल बनाफर क्षत्रिय कुल से थे। उनके पिता दक्षराज एक प्रतापी क्षत्रिय थे। उनके वंश और जाति पर सवाल उठाना ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ है। यह पूरे क्षत्रिय समाज का अपमान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में जानबूझकर भय दिखाने के लिए हथियारों का प्रदर्शन किया गया है। यह समाज में तनाव पैदा कर सकता है। महासभा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि विवादित वीडियो को तुरंत हटाया नहीं गया और यूट्यूबर ने माफी नहीं मांगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular