Saturday, August 2, 2025
spot_img
HomeMarqueeट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 6 छात्राएं घायल

ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 6 छात्राएं घायल

कन्या बद्री सिंह इंटर काॅलेज कबरई जा रही थी छात्राएं

महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में डहर्रा गांव तिराहे पर गुरूवार को ट्रक ने छात्राओं से भरे ई रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा पलट कर खाई में गिरा। रिक्शे में सवार आधा दर्जन छात्राएं बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मंच गई। आस पास के लोग दौड़ पड़े और ई रिक्शे में दबी छात्राओं को बाहर निकालकर जिला अस्पताल महोबा पहुंचाया। जहां पर ननका उपचार चल रहा है।

मकरबई गांव से ई.रिक्शा में आठ छात्राएं सवार होकर कन्या बद्री सिंह बालिका इंटर कॉलेज कबरई जा रही थी। तभी डहर्रा तिराहे पर जैसी ही पहुंची, तभी कानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलटकर खाई में गिरा। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मंच गई। आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और रिक्शे के नीचे दबी छह छात्राओं को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दो छात्राओं को मामूली चोट आने पर वह अपने घर चली गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घायल छात्रा देवकी ने बताया कि उसे मामूली चोटें आई हैं। सभी घायल छात्राओं का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को भर्ती कर लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय और सीओ दीपक दुबे मौके पर पहुंचे, घायल छात्राओं का हालचाल लिया। एसडीएम ने बताया कि पांच मामूली घायल छात्राओं को इलाज के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।

एसडीएम ने ई.रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाए जाने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ई.रिक्शा चालकों को जागरूक करने की बात भी कही। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular