नाग पंचमी पर तहसील बिलग्राम में सांप का दिखना बना चर्चा का विषय, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बची अनहोनी

0
3914
बिलग्राम हरदोई। । नाग पंचमी के पावन पर्व पर तहसील बिलग्राम के अपर तहसीलदार कोर्ट में उस समय हलचल मच गई, जब वहां अचानक एक सांप प्रकट हुआ। सांप को देखते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई, और लोग अपनी कुर्सियां छोड़कर इधर-उधर भागने लगे।
हालांकि, तहसील प्रशासन ने स्थिति को तुरंत संभाला। कर्मचारियों ने फौरन अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद नायब तहसीलदार यशवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने बिना देरी किए वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी सुशील कुमार और नत्थू तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अपने विशेष उपकरणों की मदद से सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप को एक कपड़े के थैले में बंद कर उसे तहसील परिसर से बाहर ले जाया गया और वन विभाग के हवाले कर दिया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। नाग पंचमी के दिन सांप का तहसील में दिखना कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना। कई लोग इसे धार्मिक महत्व से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं प्रशासन और वन विभाग की त्वरित और समन्वित कार्रवाई ने सभी को राहत दी।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here