HomeNationalसफीदों हत्याकांड: अस्पताल संचालक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़...

सफीदों हत्याकांड: अस्पताल संचालक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

जींद सीआईए स्टाफ ने सफीदों के निजी अस्पताल संचालक विकास की हत्या के आरोपी प्रदीप उर्फ ​​नन्हा को नरवाना रेलवे पुल के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांच टीमें उसकी तलाश कर रही थीं।

सफीदों में निजी अस्पताल संचालक विकास की हत्या के मामले में आरोपित करनाल जिले के गांव जयसिंहपुरा निवासी प्रदीप उर्फ नन्हा को नरवाना रेलवे पुल के निकट मुठभेड़ के बाद सीआइए स्टाफ जींद ने काबू कर लिया।

आरोपित ने खुद को घिरा देख कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें प्रदीप घायल हो गया। जिसे नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया है। 24 जुलाई रात को सफीदों के निजी अस्पताल संचालक डा. विकास की फारर्चयूनर सवार लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी थी।

जबकि हमले में निजी अस्पताल संचालक डा. अनिल और उसका साढू यशपाल भी घायल हो गए थे, जो उपचाराधीन है। हालांकि पुलिस ने स्वजनों की शिकायत पर डॉ. अनिल, उसके साढू यशपाल को नामजद कर आठ अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। पुलिस की पांच टीमें लगातार हत्या आरोपित की तलाश कर रही थी।

रेलवे पुल के पास किसी वाहन के इंतजार में था

एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम सीआइए जींद टीम को सूचना मिली कि अस्पताल संचालक की हत्या में शामिल बदमाश प्रदीप उर्फ नन्हा हिसार- चंडीगढ़ हाईवे पर नरवाना क्षेत्र में रेलवे पुल के पास किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है।

उसके पास अवैध हथियार भी है। टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। प्रदीप उर्फ नन्हा ने टीम को देखते हुए भागने की कोशिश की। लेकिन जब उसको पकड़ने की कोशिश की, तो टीम पर हमला करना चाहा, उसके बाद टीम ने उस पर फायर किया, तो गोली उसकी टांग में लगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular