गोरखपुर । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामनगर सुरस में गांव के एक मनबढ़ द्वारा एक दलित के खेत में रोपाई किए गए धान में जबरन मिट्टी गिराकर रास्ता बना दिया गया। विरोध करने पर जातिसूचक गालिया देते हुए पूरे परिजन को जान से मारने की धमकी दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के रामनगर सुरस निवासी रामसकल का सीवान के बाहर गाटा संख्या 256 है। जिसमें तीन हिस्सेदार है। और बंटवारे के लिए एसडीएम कोर्ट में वाद दाखिल है।
जिसकी सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तिथि पड़ी है। पीड़ित अपने हिस्से के खेत में धान की रोपाई कराया है। मंगलवार को गांव का एक मनबढ़ जबरन मिट्टी गिरा कर रोपाई किए गए धान को नष्ट करते हुए रास्ता बना दिया। जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो उसे जातिसूचक गालिया देते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जोखन राय पुत्र स्व कुबेरनाथ राय के खिलाफ एससी/एसटी,फसल नष्ट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।





