Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeदहशत के साय में हापुड़ का ये गांव, कई दिनों से खौफ...

दहशत के साय में हापुड़ का ये गांव, कई दिनों से खौफ में ग्रामीण; अफसर क्यों बन रहे अनजान?

हापुड़ जिले के सिंभावली और बहादुरगढ़ क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में विफल रहा है जिससे लोगों में निराशा है। ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने और पिंजरे लगाने की मांग की है। तेंदुए ने नवादा गांव में बकरी पर हमला किया और सिंभावली में पहले भी लोगों पर हमला कर चुका है।

हापुड़ जनपद में बहादुरगढ़ व सिंभावली क्षेत्रों के ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत है। उसके बावजूद वन विभाग के अधिकारी तेंदुए का सुराग नहीं लग पा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और जगह-जगह पिंजरा लगवाने की मांग की है।

सिंभावली क्षेत्र में लगातार तेंदुआ देखा जा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा गया है। वहीं, रविवार की देर रात बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा में भी तेंदुआ एक घेर में घुस गया था। वहां बंधी बकरी पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि नवादा, आलमनगर, शंकराटीला के अलावा चित्तौडा, सिकंदरपुर, सालारपुर व अन्य गांवों में एक साल से तेंदुए दिख रहे हैं। सिंभावली क्षेत्र में कुछ समय पहले तेंदुए ने लोगों पर हमला भी किया है। वन विभाग की टीम आज तक भी तेंदुए को नहीं पकड़ सकी है।

वहीं, ग्रामीण अपने पशुओं की रखवाली करने के लिए जागने को मजबूर हैं। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए विभागीय टीम कांबिंग कर रही है। आवश्यकता होने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पिंजरा भी लगवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular