Sunday, March 15, 2026
spot_img
HomeLucknowLucknow Crime: लखनऊ में मुस्लिम युवकों ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया,...

Lucknow Crime: लखनऊ में मुस्लिम युवकों ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म

Lucknow Crime News एक युवक से पीड़िता की दोस्ती थी। उसने मिलने के दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो अपने अन्य साथियों को वीडियो भेज दी। उन साथियों ने किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

लखनऊ: मुस्लिम युवकों ने हुसैनगंज में एक किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर राम कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दिलशाद और समीर हैं।

पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया कि एक युवक से पीड़िता की दोस्ती थी। उसने मिलने के दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वीडियो अपने अन्य साथियों को वीडियो भेज दी। उन साथियों ने किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

वह भी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म करने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। ऐसे में डीएनए के लिए सैंपल भेजा जाएगा।

शादी के नाम पर फंसाया, दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

कैसरबाग के युवक ने खुद को अधिवक्ता बताकर महिला को शादी के नाम पर फंसाया फिर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इस मामले में इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि शादी के 21 वर्ष बाद उनका पति से विवाद हो गया था। जिससे वह अलग रहने लगी थीं। वर्ष 2023 में पीड़िता की मुलाकात लाटूश रोड निवासी शुभम शुक्ला से हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई।

इस बीच शुभम ने पीड़िता से पति को तलाक देने और उससे शादी करने के लिए कहा। ऐसे में पीड़िता उसकी बातों में फंस गई। उन्होंने पति को तलाक दे दिया और अक्टूबर 2024 से शुभम के बताए मकान में रहने लगीं। पीड़िता ने बताया कि शुभम अक्सर मिलने आता और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता। यही नहीं, उसने पीड़िता से 10 हजार रुपये और 78 हजार का फोन भी ले लिया। आरोप है कि शुभम ने कई बार दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular