Wednesday, August 27, 2025
spot_img
HomeMarqueeडायट में जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों से किया सचेत,छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता...

डायट में जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों से किया सचेत,छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता के बाद हुआ पौधरोपण

सुल्तानपुर।मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अकादमिक भवन में डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता (एन एसपीसी ) 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण मोहन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि थे। डीएलएड 2023 बैच के सभी प्रशिक्षुओ ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सभी उपस्थित प्रशिक्षुओ को इको मित्रम एप कृष्ण मोहन द्वारा डाउनलोड कराया गया। इस ऐप के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने अपना व्यक्तिगत विवरण भरकर पूर्ण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा इस प्रतियोगिता के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराते हुए उपस्थित प्रशिक्षुओं को जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से अवगत कराया गया। प्राचार्य/ उप शिक्षा निदेशक ने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कचरा पृथक्करण के बारे में विस्तार से छात्रों को जानकारी दी। सभी छात्रों को 10-10 पौधे लगाने के लिए प्राचार्य द्वारा प्रेरित किया गया। इसकी सेल्फी संस्थान के ग्रुप में पोस्ट करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

प्राचार्य ने छात्रों को प्रकृति से जुड़ने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं कृष्ण मोहन द्वारा मौल श्री पौधे का रोपण संस्थान के प्रांगण में किया गया। डायट के अध्यापक सुनील कुमार बरनवाल ने पर्यावरण संबंधी चिंताओ और उनके संभावित समाधानों पर विस्तृत रूप से छात्रों के साथ चर्चा की। डाइट के सभी छात्रों ने इको मित्रम् एप पर रजिस्ट्रेशन कर ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को ई-प्रमाण पत्र मिला। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता समाज कार्य,शशांक शेखर सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ हरिओम त्रिपाठी, शैलेश कुमार मौर्य, शरद चतुर्वेदी, डॉक्टर वादियत उल्लाह, प्रियंका सिंह, राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार सरोज एवं डाइट के समस्त कार्मिकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular