HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarअपहरण सहित अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपहरण सहित अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जलालपुर।अम्बेडकरनगर।मालीपुर पुलिस ने अपहरण समेत अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बीते 27 अप्रैल को मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि बीते 14 अप्रेल को उस की नाबालिग पुत्री दुकान से सामान खरीदने गयी थी। जिसे रोहित हरिजन पुत्र लक्षमण निवासी बैरागल थाना मालीपुर बहला फुसलाकर भगा लेगया था।

शिकायत पर पुलिस ने अपहरण समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जिस क्रम में बुधवार को उक्त मुकदमे से सम्बंधित अभियुक्त रोहित हरिजन को सलाहुद्दीन पुर चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायायल भेज दिया गया। एसओ स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular