ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। इनमें शामिल 10 अरबपतियों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इस इंडेक्स के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के जेफ बेजोस पीछे रहे गए हैं। उनका स्थान सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के चेयरमैन लैरी एलिसन ने ले लिया है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 10 सबसे अरबपतियों के नाम में बड़ा बदलाव हुआ है। इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। इसके कारण मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के जेफ बेजोस पीछे रहे गए हैं। अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के चेयरमैन लैरी एलिसन का नाम भी जुड़ गया है।
लेरी एलिसन ने 10 सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्थान ले लिया है। उनसे आगे अब टेस्ला के मालिक एलन मस्क है। एलन मस्क की कुल संपत्ति 366 अरब डॉलर है। जबकि लैरी एलिसन की कुल संपत्ति 357 अरब डॉलर है।
बिल गेट्स हुए बाहर
वहीं माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स इस सूची से बाहर हो गए हैं। उनका नाम अब 12 वें नंबर पर पहुंच गया है। उनकी कुल संपत्ति 123 डॉलर की है। आइए जानते हैं कि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति किस नंबर पर है क्या उनकी रैंक में भी कोई बदलाव आया है।
भारत के अमीर कहां पहुंचे?
आपको बता दें एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी अपनी रैंक में बने हुए है। वे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 16वें नंबर है। उनकी कुल संपत्ति 108 अरब डॉलर की है। वहीं अगर अडानी की बात करें तो वे वे भी अपनी रैंक पर बरकरार है। उनकी कुल संपत्ति 85.6 अरब डॉलर की है।





