Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeअखिलेश के जन्म दिन कार्यक्रम में सपा के निशाने पर रहे विधायक...

अखिलेश के जन्म दिन कार्यक्रम में सपा के निशाने पर रहे विधायक राकेश प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष ने नालायक और गद्दार कहा

डा सिंधु जीत सिंह को विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्म दिन पर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हाल ही में सपा से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह को निशाने पर लिया है। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव का विवादित बयान सामने आया है।सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने विधायक को गद्दार और भीख मांगने वाला व्यक्ति बताया है। सपा मुखिया के जन्म दिन पर जिला अध्यक्ष ने डा सिंधु जीत सिंह नाम के एक नये नेता को पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया है। डा सिंधु जीत सिंह ने अखिलेश यादव के जन्म दिन के मौके पर शुभकामनाएं देने के साथ 52,गरीब कार्यकर्ताओं को साइकिलें बांटी हैं।

अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सपा जिलाध्यक्ष का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बयान में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि अखिलेश यादव की देन है कि भीख मांगने वाला व्यक्ति राजा बना। विधायक को नालायक और गद्दार कहा। सपा जिलाध्यक्ष ने बयान में कहा कि राज्य सभा चुनाव में वोटिंग के साथ कई मौके पर गद्दारी की। पिछले चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अटैची लेकर भाजपा का प्रचार किया। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का काम इतना शर्मनाक था कि नेतृत्व ने उन्हें नोटिस देने की जरूरत नहीं समझी।

इस अवसर पर अरशद अहमद, राकेश यादव, गुंजन सिंह, चंद्र शेखर, सूबेदार यादव, जिया लाल फौजी,राम सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular