Friday, July 25, 2025
spot_img
HomeMarqueeगरीबों की शिक्षा पर कुठाराघात, शराब को बढ़ावा दे रही योगी सरकार...

गरीबों की शिक्षा पर कुठाराघात, शराब को बढ़ावा दे रही योगी सरकार कांग्रेस

कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन राज्यपाल को सौंपा मांग पत्र,भाजपा नेता चन्दन नारायन नें किया पलटवार

सुलतानपुर ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के एकीकरण की पेयरिंग नीति के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा।

राणा ने कहा भाजपा सरकार गरीब दलित पिछड़े और वंचित समाज के बच्चों को अनपढ़ रखने की साजिश रच रही है। शिक्षा का अधिकार कानून खत्म कर गरीबों को शिक्षा से वंचित करने का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं शराब की दुकानों में बेतहाशा वृद्धि कर समाज को नशाखोर बनाने की साजिश की जा रही है।

शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि शिक्षा हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और उसे संरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी ने शिक्षा का अधिकार कानून लाकर कमजोर वर्गों को शिक्षित करने का रास्ता खोला था जिसे भाजपा खत्म करने पर तुली है।

भाजपा का पलटवार–

यूपी में अवैध शराब कारोबार का जाल ध्वस्त-चंदन नारायण सिंह

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने शराब की अवैध भट्ठियों और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों के समय से चल रहे इस अवैध धंधे को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है।आबकारी विभाग प्रदेश सरकार के प्रमुख राजस्व स्रोतों में से एक है।

सरकार आबकारी नीति को पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।इसी बीच, सुल्तानपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को नजदीकी विद्यालयों में विलय करने से शिक्षण व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। यह कदम शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और संसाधनों के अपव्यय को रोकने में मददगार होगा।

सिंह ने बताया कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों में सरकारी प्रयासों के बावजूद बच्चों और अभिभावकों की रुचि कम होती जा रही है। इसी कारण विद्यालयों के विलय की आवश्यकता महसूस की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular