दुलदुल जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
महोबा । अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने मोहर्रम पर्व के मद्देनजर जिले में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए मंगलवार को थाना चरखारी क्षेत्र में संवेदनशील, मिश्रित एंव घनी आबादी वाले स्थानों पर अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश व क्षेत्राधिकारी चरखारी रविकान्त गोड़ ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर मोहर्रम पर्व पर निकलने वाले दुलदुल ;घोड़ाद्ध जुलूस के प्रस्तावित मार्गों का निरीक्षण कर जायजा लिया। गश्त दौरान भारी पुलिस फोर्स देखकर लोग सहम गए।
जूलूस को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारी और थानाध्यक्षों को आयोजन स्थल व जुलूस के मार्गों पर व्यापक पुलिस प्रबंधन करते हुये सुरक्षा के पुख्ता इंताजम के लिए आवश्यक निर्देश दिये। अपर पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त के दौरान जुलूस कमेटी के सदस्यों, आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मोहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो, इसके लिए पुलिस.प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और प्रत्येक स्तर पर सुरक्षा तैयारियां चाक.चौबंद हों इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशासनिक और राजस्व तंत्र के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित कर पर्व के दौरान कानून.व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाय।





