Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeItawaएक पेड़ माँ के नाम एक प्रयास है- सरिता भदौरिया

एक पेड़ माँ के नाम एक प्रयास है- सरिता भदौरिया

इटावा। एक पेड माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वाधान में सुनवारा वन ब्लाक के 05 हे.क्षेत्र में त्रिवेणी वन की स्थापना विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया ने बारिश के दौरान वृक्षारोपण किया।उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि “एक पेड़ मॉ के नाम”एक प्रयास है,जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है।इस अभियान का उद्देश्य मॉ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है,जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा,बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।जनपद इटावा में वन विभाग द्वारा 4066011 पौध एवं अन्य विभाग द्वारा 2333047 कुल 6399058 पौधों का रोपण किया जायेगा।वन विभाग के द्वारा 4 से 5 लाख अतिरिक्त सीड बॉल बनाकर एन०जी०ओ०एवं अन्य जनपद वासियों की सहभागिता से सीड बॉल वितरित कर खाली स्थानो पर सीड बॉल द्वारा वृक्षारोपण किया जायेगा।

दिनांक 01 से 07 जुलाई 2025(वन महोत्सव)की अवधि में जन्में नवजात शिशुओं को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट के साथ एक पौधा भेंट के रूप में दिया जायेगा एवं अपील की गयी कि समस्त जनपद वासी वृहद् स्तर पर अधिक से अधिक पौध रोपण कर एवं वनविभाग द्वारा जनपद का वनावरण बढाने में सहभागिता करें।कार्यक्रम में स्वंयसेवी संस्थायें सोसाइटी फॉर कन्जरर्वेशन ऑफ नेचर,जनसेवा खादी ग्राम उद्योग सेवा संस्थान,एकलब्य फाउण्डेशन,ग्लोबल पीस फाउण्डेशन,स्वदेश कल्चरल फाउण्डेशन,एस०आर०एस०ई०फाउण्डेशन से डा० राजीव चौहान,नमिता तिवारी,राहुल तोमर,सीमा सिंह,रामजन्म सिंह आदि ने सहभागिता की।साथ ही पॉन कुँवर इण्टरनेशनल स्कूल एवं लीडर्स इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं अपने अध्यापकों के साथ उपस्थित रहे एवं वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रभागीय वनाधिकारी,इटावा,वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार शर्मा,अमित कुमार सिंह,प्रदीप कुमार,सत्य नारायण यादव,प्रबल प्रताप सिंह,डी०पी०ओ० नमामि गंगे श्री संजीव चौहान, जे०आर०एफ०डा०संगीता,ज्योति, शिवांगी,शिवानी एवं समस्त स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular