HomeUttar PradeshHamirpurथाना समाधान दिवस पर आये 26 मामले 1 का हुआ निस्तारण

थाना समाधान दिवस पर आये 26 मामले 1 का हुआ निस्तारण

गोरखपुर । शनिवार को थाना समाधान दिवस पर थाना सहजनवा में अध्यक्षता थानेदार महेश कुमार चौबे ने किया। इस दौरान 18 मामले आए थे। जिसमें राजस्व 13,चकबंदी 1,पुलिस 4 मामले आए थे। लेकिन किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

गीडा थाना में समाधान दिवस की अध्यक्षता राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 5 मामले आए थे। सभी मामले राजस्व से संबंधित थे। किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।

हरपुर बुदहट थाने में समाधान दिवस की अध्यक्षता थानेदार मदन मोहन मिश्र ने किया। यहां 3 मामले आए थे। जो राजस्व से संबंधित थे। एक मामले का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। राजस्व संबंधित मामले के निस्तारण की लिए राजस्व टीम गठित की गई है। जब कि पुलिस के मामले की जांच कर कारवाई करने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान कानूनगो सतीश तिवारी,एसआई धनश्याम उपाध्याय,एसआई सुरेश यादव,एसआई जितेंद्र यादव सहित अनेक राजस्व कर्मी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular