इटावा। भारत विकास परिषद के संस्थापक कीर्तिशेष डा.सूरज प्रकाश जी की जयंती पर तथा धर्मार्थ सेवा शाखा के सचिव श्री महेश कुमार बाथम की पूज्या माताजी की पुण्य स्मृति में जिला अस्पताल परिसर में धर्मार्थ शाखा द्वारा चलाई जा रही शीतल जल सेवा प्याऊ स्थल पर शुक्रवार को शरबत एवं अस्पताल के मरीजों व उनके तीमारदारों को फल तथा बिस्किट का वितरण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं डा.सूरज प्रकाश जी के चित्र पर पुष्पार्पण करके वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ।शाखा की महिला संयोजिका श्रीमती सरिता चतुर्वेदी ने परिषद के संस्थापक डा.सूरज प्रकाशजी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा संस्थापित परिषद द्वारा राष्ट्र और समाज के हित में किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
शाखा के सचिव महेश कुमार बाथम एवं वरिष्ठ सदस्य अवधेश सविता ने भी विचार रखे। संचालन राजेंद्र कुमार दीक्षित ने किया। शाखा के अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित ने सभी का आभार जताया।इस अवसर पर शाखा के कोषाध्यक्ष सीबी मिश्रा,महिला संयोजिका श्रीमती सरिता चतुर्वेदी सहित सदस्यों में घनश्याम तिवारी,महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी,श्रीमती प्रतिभा अवस्थी,उमेश सिंह चौहान,आचार्य महेश तिवारी,कौशल चंद्र चतुर्वेदी,महेश दुबे, सुधीर मिश्र,रमाकांत पाठक,देवेश शास्त्री, पुलकित बाथम,ओम बाथम,दिनेश राजपूत आदि ने अस्पताल में आने वाले लोगों को शरबत तथा सभी वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों एवं उनके सेवादारों को केले व बिस्किट पैकेटों का वितरण किया।





