HomeMarqueeसम्मेलन के जरिए हक और अधिकार के लिए शंखनाद करेगा कायस्थ समाज

सम्मेलन के जरिए हक और अधिकार के लिए शंखनाद करेगा कायस्थ समाज

जिला मुख्यालय पर कायस्थ पार्टी के तत्वावधान में कल होगा कायस्थ सम्मलेन

राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी कायस्थ सम्मेलन में शिरकत करेंगे

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में 29 जून को आयोजित कायस्थ पार्टी का अधिवेशन एतिहासिक एवं शानदार होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस आयोजन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव समेत अनेक शीर्ष पदाधिकारी ने शिरकत करने के लिए हामी भर दी है। जिले के कोने कोने इस आयोजन में सहभगिता के लिए सजातीय बंधु बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। सम्मेलन में उपस्थित कायस्थ समाज अपने हक और अधिकार के लिए होने वाले संघर्ष का शंखनाद करेगा।

उक्त बातें कायस्थ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुदीप श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहीं। कायस्थ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अब सजातीय बंधुओं को एकजुट होना समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गयी है। वर्षो से इस समाज के लोगों का प्रयोग केवल वोटबैंक के लिए होता आया है। सभी सियासी पार्टियों ने इस समाज को छला है, लेकिन अब कायस्थ समाज भी जाग चुका है। वह एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार है।

बताया कि 29 जून को जनपद मुख्यालय के सनई के समीप स्थित एक होटल में प्रथम जिला अधिवेशन आयोजित किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए कायस्थ पार्टी एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी पिछले एक माह से परिश्रम कर रहे थे। जिले के प्रत्येक तहसीलों पर अधिवेशन को लेकर बैठक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में दो हजार लोगों के आने की उम्मीद है। भीड़ को काबू में करने के लिए कार्ययोजना बना ली गयी है।

इस अधिवेशन के जरिए पार्टी की आगामी रणनीति का शंखनाद किया जायेगा। सफल बनाने के लिए कमेटी गठित की गयी है। जिसमें अभाकामस के जिलाध्यक्ष लाल आनंद प्रकाश, कार्यवाहक अध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव, महामंत्री प्रमोद श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव केशव श्रीवास्तव आदि लोग जीतोड़ परिश्रम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular