सिद्धार्थनगर। समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित अपना घर वृद्धाश्रम में जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदरणीय अखंड प्रताप सिंह अपने माताजी श्रीमती नीला सिंह एवं अपने सहयोगियों राणा प्रताप सिंह, अजय कसौधन जिलाध्यक्ष व्यापार संगठन, अध्यक्ष प्रधान संघ पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ अनिल विश्वकर्मा के साथ अपना घर वृद्धाश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी माता-पिता जी लोगों में अपने माता जी के एवं अपने हाथों से एवं सहयोगियों के द्वारा सभी लोगों में आम का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखंड प्रताप सिंह ने कहा आप लोगों के आशीर्वाद से ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आम का वितरण हुआ है आगे भी आप लोगों के लिए हमेशा वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा उन्होंने सभी माता-पिता जी लोगों से आशीर्वाद की कामना किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र उर्फ गंगा मिश्र ने कहा कि समाज में वितरित करके जो आनंद मिलता है वह अतुलनीय है। वरिष्ठ समाजसेवी राणा प्रताप सिंह के कुशल संचालन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सभी मंचासीन अतिथियों को संचालक सिद्धार्थ गौतम ने आम भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मनोज कुमार, प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार एवं सभी माता-पिता जी स्टाफ उपस्थित रहे l





