शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ सभागार कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की रोकथाम हेतु एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान 11 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक संपादित किया जाना है बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति के माध्यम से दिमागी बुखार एवं अन्य व्यक्ति जनित रोगों जल जनित तथा उच्च मौसम से संबंधित रोगों के विषय में निरंतर जागरूकता अभियान चलाए। शहरी क्षेत्र में फॉगिंग एवं एंटी लारवा का छिड़काव कराया जाए, नगरीय क्षेत्रों में वातावरणीय तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के उपाय खुले में शौच न करने शुद्ध पेयजल के प्रयुक्त तथा मच्छरों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए, खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था करें तथा नालियों व कचरो की सफाई करवाया जाए आदि कई बातों पर चर्चा किया गया।इस दौरान अशोक विश्वकर्मा बीएमसी यूनिसेफ, लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी,सभासद अशरफ अंसारी, सभासद प्रतिनिधि बबलू गौड़, सभासद सतीश चंद्र वर्मा, सभासद शिवा,सफाई नायक श्रीनिवास,बीडी कसौधन, दुर्गेश अग्रहरि,रवि श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।





