उरई(जालौन।रोज बड्स पब्लिक स्कूल प्रांगण में विद्यालय प्रबन्धक डाक्टर नरेश मैहर द्वारा लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह संयोजक लोकतंत्र सैनानी नरेंद्र सिंह जादौन (पूर्व बिधायक) द्वारा जिले भर के लोकतंत्र सेनानियों य उनके आश्रितों को आमंत्रित किया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता विशिष्ट अतिथि एम एल सी रमां निरंजन और मंचासीन जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर घनश्याम अनुरागी,गौ सेवा आयोग सदस्य राजेश सिंह सेंगर नूरपुर आदि ने सभी लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता लोकतंत्र सेनानी रमेश तिवारी नें की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ। इसके बाद लोकतंत्र सेनानियों ने 25 जून 1975 को घोषित किए गए आपातकाल की यादों को सुनाया। कार्यक्रम में एमएलसी रमा निरंजन ने विधान परिषद अध्यक्ष के संदेश को पढ़कर सुनाया।आप सभी लोकतंत्र सेनानियों को मेरे द्वारा यथा संभव सहयोग व सेवा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले जनपद जालौन के लोकतंत्र सेनानियों में प्रमुख रुप से नरेंद्र पाल सिंह जादौन, गोपाल चरण मिश्रा, रमेश चंद्र तिवारी, लल्लू राम गुप्ता, सत्य प्रकाश बिश्नोई, यशवंत सिंह, रमेश मोहन तिवारी, डॉक्टर राजेंद्र कुमार पूरवार तहसील कालपी।
इसके अलावा उरई तहसील से सूर्य कुमार दीक्षित,विनोद कुमार नायक, राजा राम व्यास, क्षमाधर प्रजापत, महादेव गोस्वामी,श्री प्रकाश याज्ञिक परशुराम गुप्ता, भानू प्रकाश गुप्त, जगदीश नारायण अग्रवाल अशोक कुमार गुप्त। इसके अलावा तहसील कौंच से चंद्रप्रकाश भारद्वाज, रतन सिंह, सियाराम निरंजन, बृजेंद्र कुमार अग्रवाल, बच्ची लाल, मूल चंद प्रजापत,राम प्रकाश निषाद, हरिमोहन वर्मा,ब्र अदावत लाल वर्मा, रविशंकर निरंजन रणवीर सिंह गुर्जर राम प्रकाश खरे मथुरा प्रसाद गुप्त ,ओम प्रकाश खरे,चंदू लाल निरंजन।
तहसील जालौन से श्री नारायण पाण्डेय,शिव राम महाजन, रमेश चंद्र गुप्त, निरंजन लाल माहेश्वरी, एवं रामेश्वर दयाल निगम को अतिथियों के द्वारा मान्यर्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इसके साथ ही तमाम लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को तथा जिन्होंने जेल न जाकर बाहर से आंदोलन में भाग लिया था उनको भी सम्मानित किया गया।
कालपी में आयोजित लोकतंत्र सैनानी सम्मान समारोह मे उन लोकतंत्र सेनानियों को भी याद किया गया जो अब इस दुनियां में नहीं है उनकी पत्नी य पुत्र पुत्री को सम्मान मिला जिनमें प्रमुख रूप से सज्जन प्रसाद तिवारी राधेश्याम गुप्ता जगजोत सिंह सरसई रतन लाल श्रीवास्तव राम प्रकाश गुप्ता यह सभी कालपी तहसील के इसके अलावा उरई तहसील से भगवान दास महादेव प्रसाद बाबानी चौधरी राधेश्याम गुप्ता मनोज कुमार द्विवेदी कुंजी लाल अहिरवार रमेश सिंह गुप्ता राजेंद्र प्रसाद रावत राजा भैया निरंजन मनोहर लाल चौरसिया रमाकांत स्वर्णकार संतराम वर्मा बाबूराम गुप्ता अवध शर्मा रामेश्वर दयाल त्रिपाठी। कौच तहसील से सरजू प्रसाद दीक्षित नरेंद्र सिंह निरंजन जवान सिंह गौरी शंकर वर्मा बिसुआपुर ज्ञान सिंह राधेश्याम शास्त्री।जालौन तहसील से जगदीश निरंजन लक्ष्मण गोविंद दास जी महंत राधेश्याम योगी के परिजनों को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेट किया गया।