जनपद हमीरपुर में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 26 जून 2025 को बाढ़ मॉक एक्सरसाइज-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसका उद्देश्य बाढ़ से पहले, दौरान और बाद की परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्परता और समन्वय की जांच करना है।मॉक ड्रिल के तहत तीन प्रमुख स्थलों पर अभ्यास होगा:केसरिया का डेरा (सुबह 9:30 बजे): बाढ़ की चेतावनी पर राजस्व कर्मी गांव में मुनादी कर सूचना देंगे और ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री के साथ कुछेछा के शरणालय तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।बेंतवा तटबंध, बेंतवा पुल (सुबह 10:30 बजे):
डूबते व्यक्ति का रेस्क्यू, नाव पलटने पर बचाव, CPR और प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य केंद्र कुछेछा में स्थानांतरण का प्रदर्शन होगा।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुछेछा: राहत शिविर, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, राहत सामग्री वितरण, बाढ़ स्कूल और स्टेजिंग एरिया संचालन का प्रदर्शन किया जाएगा।इस अभ्यास में राजस्व, पुलिस, पीएसी, अग्निशमन, चिकित्सा, सिंचाई, विद्युत, नगर निकाय, पंचायती राज, शिक्षा विभाग के साथ-साथ आपदा मित्र, एनसीसी, एनएसएस और गैर-सरकारी संगठन सक्रिय रूप से भाग लेंगे।अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विजय शंकर तिवारी ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का लक्ष्य विभागीय समन्वय को परखना है, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।यह अभ्यास बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।





