जलालपुर। अंबेडकरनगर। जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अतिक्रमण को हटाने की दिशा में चिन्हांकन किया गया। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पालिका क्षेत्र के जलालपुर बसखारी मार्ग, जलालपुर अकबरपुर मार्ग, जलालपुर मालीपुर मार्ग सहित जलालपुर मित्तूपुर और जलालपुर सुरहुरपुर मार्ग पर सड़क के मध्य गोले से विभाग द्वारा निर्धारित मानक का चिन्हांकन किया गया।
इस चिन्हांकन में लगभग सैकड़ो मकान सड़क सीमा के अंदर पाई गई लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की टीम द्वारा किए गए इस कार्य से जहां नगर पालिका क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। रजिस्ट्री मोड़ से लेकर तहसील गेट तक भी निशान देही का कार्य किया गया इसके दायरे में तहसील और ब्लॉक के कुछ अंश के साथ-साथ अगल-बगल बनी हुई दुकानों के ऊपर भी अतिक्रमण का खतरा मडराने लगा है।





