Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeडीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक

सिद्धार्थनगर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक की अण्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिया कि एनबीएसयू को क्रियाशील कराये। सभी प्रकार के उपकरण उपलब्ध होना चाहिए। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग 14 दिन की उपलब्ध होना चाहिए। एफबीएनसी पोर्ट पर भर्ती बच्चों का सही डाटा फीड कराये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मानीटरिंग करें। इसके साथ ही मेडिकल कालेज का 15 दिन पर निरीक्षण करे। शिशु मृत्यु एवं मातृ मृत्यु दर की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त सीएचसी/पीएचसी के एमओआईसी द्वारा डेथ आॅडिट की सही रिपोर्ट उपलब्ध कराये।

जिन एमओआई सी प्रगति कम है उनका आडिट रिपोर्ट पूर्ण होने के बाद वेतन आहरित करने का निर्देश दिया। गलत रिपोर्टिंग नही होना चाहिए। 27 जून तक 30 प्रतिशत रिपोर्ट होना चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो आशा काम नही कर रही है उनके विरूद्ध कार्यवाही करे। माह जुलाई 2025 से बीएचएनडी दिवस बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों पर आयोजित किया जाये। अच्छा कार्य करने वाली आशाओ का सम्मानित करे।

मेडिकल कालेज में सर्जरी, गाइनक, एनबीएसयू, वार रूम, मातृ शिशु मृत्यु रिपोर्ट, एनआरसी व अन्य विभागों का 15 दिन में प्रगति का प्रजेन्टेशन प्रस्तुत करने हेतु प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की उपस्थिति में प्रस्तुत करे। इटवा, शोहरतगढ़ एवं डुमरियागंज का जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की प्रगति कम पाये जाने पर सम्बन्धित बैम का 15 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आरसीएच पोर्टल पर सही डाटा फीड करायें, डाटा फीडिंग में गड़बड़ी मिलने पर सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगो का आयुष्मान कार्ड बनावाये। इसके अलावा एएनसी, एचआरपी, आभा आई-डी, टीकाकरण अभियान, आदि की समीक्षा की गयी।

काम न करने वाले डाक्टर/सीएचओ/आशा/एएनएम को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। लाभार्थियों को दी जाने वाली धनराशि का भुगतान कराने का निर्देश दिया। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 रजत कुमार चैरसिया, प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ0 राजेश मोहन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 एके झा, जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 एमएम त्रिपाठी, डैम राजेश मिश्रा, डीसीपीएम, समस्त सीएचसी/पीएचसी के एमओआईसी, बीपीएम, बीसीपीएम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular