नाजुक हालत में दोनों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
महोबा। जिले में दो अलग अलग स्थानों पर दो युवकों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाॅक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। छोटी सी बात पर जहर खाने के बाद अस्पताल में बेसुध पड़े बच्चों को देखकर माता पिता के आंखे भर आई।
थाना श्रीनगर के ग्राम बिलखी निवासी दिनेश कुशवाहा 22 पुत्र राजा राम से परिवार के लोगों ने खर्च के लिए दिए गए पैसों का हिसाब पूछने से युवक नाराज हो गया और उसने जहर खा लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसने जहर खाने की बात बताई, इससे परिवार के लोगों के होश उड़ गए और आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
दूसरी घटना कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम मुढारी की है। मुढारी गांव निवासी कमलापत 22 पुत्र लाल दिवान ने सेामवार को घर पर मां ने बेटे से बकरियां ले जाने के लिए कहा इससे बेटा नाराज हो गया, और उसने घर से बकरियां ले जाने के बजाय अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। थोड़ी देर बाद बहन किसी काम से घर पहुंची जहां पर उसका भाई मुंह से फचूकर उगल रहा था, यह देखकर युवती रोती हुई परिजनों के पास पहुची। बेटे की नाजुक हालत देखकर घर के लोग आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां पर उसे भर्ती कराया गया।





