शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। शनिवार को शोहरतगढ तहसील मे सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
तहसील शोहरतगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ राहुल सिंह तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराये।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस शोहरतगढ़ में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये।
जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगायेगे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 95 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-72, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-07, विकास-09, लोक निर्माण विभाग-01, पूर्ति-02, कृषि-01, तथा अन्य-03 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। राजस्व के 10 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीएसओ देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार शोहरतगढ़, तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष, खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





