Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeगोशालाएं देखने 23जून को जिले के दौरे पर आयेंगे गो सेवा आयोग...

गोशालाएं देखने 23जून को जिले के दौरे पर आयेंगे गो सेवा आयोग के सदस्य

जिले में 125गोवंश आश्रय स्थल संचालित, फिर भी कम नहीं हो रहे अवारा गोवंश

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के माननीय सदस्य के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पशु चिकित्सा विभाग तैयारियों में लगा हुआ है। डी एम संजय चौहान और सी डी ओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को विकास खंडों में संचालित गो वंश आश्रय स्थलों पर सभी तरह की व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश दिए हैं।

नये सी वी ओ डा गोपाल कृष्ण शुक्ल ने दस दिन पहले जिले में कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सी

जिले के तेरह विकास खंडों में 125 गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। चालू वित्तीय वर्ष में छः वृहद गोवंश आश्रय स्थलों का निर्माण शुरू हुआ है। संरक्षित पशुओं की संख्या बाईस हजार से अधिक है।

उ0प्र0 गो-सेवा आयोग, लखनऊ के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम 23 जून 2025 दिन सोमवार को होना प्रस्तावित हुआ है। उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 सदस्य सर्किट हाउस अमेठी से 08ः30 बजे जनपद के अन्तर्गत गोशालाओं का निरीक्षण करेंगे एवं उसके उपरान्त 10ः00 बजे सर्किट हाउस अमेठी में मीडिया बन्धुओं के साथ पत्रकार वार्ता में शामिल होंगे तथा 11ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद अमेठी के गो संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति के अधिकारियों/पदाधिकारियों के साथ गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण से सम्बन्धित आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे, तदोपरान्त 13ः00 बजे जनपद अमेठी से जनपद प्रतापगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular