Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeअपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में ग्राम सुरक्षा समितियो के साथ बैठक

अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में ग्राम सुरक्षा समितियो के साथ बैठक

सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक

लोटन सिद्धार्थनगर।अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार की अध्यक्षता मे थाना लोटन के अन्तर्गत हरिवंशपुर चौकी पर ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ बैठक की गई। ग्राम सुरक्षा समितियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने,स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने, और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहां कि सभी ग्राम प्रधान अपने गांवों में दो सीसीटीवी कैमरा लगवाएं।

कैमरा गांव मे प्रवेश करने व गांव से बाहर निकलने वाले रास्ते पर एक माह के अन्दर लगवाए। गांव के धार्मिक स्थानों पर गांव से चंदा लगवाकर लगवाया जाय। इससे आपराधिक गतिविधिया कैमरे में कैद हो जाएगी और पहचान करके उसे पकड़ा जा सकता है जिससे अपराध पर अंकुश लगेगा। सीओ सदर मयंक द्विवेदी सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करतेऔर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान थाना प्रभारी दिनेश कुमार सरोज, चौकी प्रभारी नन्दलाल सरोज,हेड कांस्टेबल बुद्धेश ,हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव, कन्हैया यादव, कांस्टेबल विनय राजभर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular