Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeसीडीओ व सीएमओ ने नवनिर्मित उच्चीकृत संयुक्त अस्पताल बांसी का किया निरीक्षण

सीडीओ व सीएमओ ने नवनिर्मित उच्चीकृत संयुक्त अस्पताल बांसी का किया निरीक्षण

बांसी सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह व सीएमओ रजत चौरसिया ने नवनिर्मित उच्चीकृत संयुक्त अस्पताल बांसी का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की गति धीमी देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलंब कार्य पूरा करने और हैंडओवर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान छत पर पानी इकट्ठा देख काफी नाराज हुए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों से जो भी कमी है उसे ठीक कर भवन हैंडओवर करने को कहा।

इस अवसर पर सीएमएस डा उजैर अतहर, डिप्टी सीएमओ शेषभान गौतम, फार्मासिस्ट रतन शंकर चौधरी, वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार, प्रदीप कुमार मिश्र, राजेंद्र चौधरी,डा. एस के शर्मा, मनोज कुमार मिश्र, सहायक अभियंता देवेन्द्र प्रताप, सहायक अभियंता पीडब्लूडी चंदन पाठक, अधिशाषी अभियंता बिजली विभाग, सतीश सिंह, सहायक अभियंता सिचाई विभाग मार्कण्डेय सिंह, राम अवतार आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular